बरौनी जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़, समर स्पेशल ट्रेनों की देरी से बढ़ीं मुश्किलें

Begusarai News: बरौनी जंक्शन पर ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर यात्री रेलवे से समयबद्ध परिचालन की मांग कर रहे हैं.

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले में रेल विभाग द्वारा यात्री ट्रेनों का समय पर परिचालन नहीं किए जाने से यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. गर्मी की छुट्टियों और अन्य आवश्यक कार्यों के कारण इन दिनों बड़ी संख्या में लोग रेल यात्रा कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

जोन के भीतर चलने वाली ट्रेनों से लेकर दूसरे जोनों की ट्रेनों तक अधिकांश गाड़ियां निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं. इससे यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और उन्हें लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है.

समर स्पेशल ट्रेनों की देरी बनी बड़ी समस्या

यात्रियों के लिए सबसे अधिक परेशानी समर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से हो रही है. ये ट्रेनें प्रतिदिन घंटों की देरी से चल रही हैं. यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन को समस्या की जानकारी होने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है.

रेल यात्रियों का कहना है कि समय पर ट्रेन नहीं मिलने से उनके जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और यात्रा की पूरी योजना बिगड़ जा रही है.

बरौनी जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

इन दिनों बरौनी जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही स्टेशन परिसर यात्रियों से खचाखच भरा रहा. ट्रेनों के विलंब के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों इंतजार करना पड़ा.

अधिकांश यात्री गर्मी से राहत पाने के लिए प्रतीक्षालयों में बैठे नजर आए, जबकि कई लोग लगातार पूछताछ काउंटर पर पहुंचकर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेते रहे.

बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को हो रही ज्यादा परेशानी

यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के लगातार विलंब से समय पर गंतव्य तक पहुंचना चुनौती बन गया है. स्टेशन पर घंटों इंतजार करने के कारण यात्रियों को शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी के बीच अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों के समयबद्ध संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

यात्रियों ने की सुधारात्मक कदम उठाने की मांग

यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लंबे इंतजार से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में रेलवे को ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और उनकी यात्रा सुगम बन सके.

Also Read: दिल्ली अग्निकांड से सबक: औरंगाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >