बेगूसराय में मोटरसाइकिल पर हथियार लहराता युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दबोचा

Begusarai News: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा में हथियार लहराते हुए घूम रहे एक मोटरसाइकिल सवार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की बहादुरी और पुलिस की त्वरित घेराबंदी के कारण बदमाश को हथियार और बाइक के साथ रंगेहाथ दबोचा गया.

Begusarai News (दानिश इकबाल की रिपोर्ट): बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में कानून के भय से बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. कभी सोशल मीडिया पर तो कभी यूँ ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधियों की तस्वीरें अक्सर वायरल होते रहती हैं. परंतु इससे इतर चेरिया बरियारपुर के सकरबासा के ग्रामीण क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार युवक के द्वारा खुलेआम घूम-घूमकर हथियार लहराना उस वक्त भारी मंहगा पड़ गया, जब वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों में अचानक हड़कंप मच गई.

ग्रामीणों ने दिखाई अदम्य बहादुरी

हथियार देखकर डरे बिना आक्रोशित ग्रामीणों ने सूझबूझ और बहादुरी के साथ उक्त अपराधी को मौके पर ही पकड़ने का ठोस निर्णय कर लिया. ग्रामीणों ने तुरंत बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हथियार लहराते हुए घूम रहे बेखौफ अपराधी की चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी.

घेराबंदी कर रंगेहाथ दबोचा गया

थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने अदम्य बहादुरी का परिचय दिया. ग्रामीणों ने थाना पुलिस को भरपूर सहयोग करते हुए उक्त शातिर अपराधी की घेराबंदी करने में पुलिस टीम की भरपूर मदद की. जिसके कारण चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस उक्त अपराधी को मोटरसाइकिल सहित अवैध हथियार के साथ मौके पर ही रंगेहाथ धर-दबोचने में बड़ी सफलता पाई. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए उक्त अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गांव निवासी गौरी साह के पुत्र बादल साह के रूप में स्पष्ट रूप से की गई है. पुलिस गिरफ्त में आए उक्त अपराधी से पुलिस केंद्र में आवश्यक पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में आगे जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस इसके पुराने आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता को भी सघनता से खंगालने में जुट गई है.

Also Read: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर बनी कार्ययोजना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >