बेगूसराय के मेजर बालेंदु कुमार झा को सेना मेडल, अदम्य साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Begusarai News : बेगूसराय के मेजर बालेंदु कुमार झा को कुपवाड़ा में चार आतंकियों को मार गिराने के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित सेना मेडल से सम्मानित किया गया है.

Begusarai News : जिले के लाल और 24 ग्रेनेडियर्स के जांबाज अधिकारी मेजर बालेंदु कुमार झा को अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है. शहर के नागदह मोहल्ला निवासी स्व. शंकर झा के पुत्र मेजर झा की इस उपलब्धि से पूरे बेगूसराय में गर्व का माहौल है.

नियंत्रण रेखा के समीप घुसपैठ और हमले की हुई थी कोशिश

घटना 28 सितंबर 2025 की बताई जा रही है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप स्थित एक अग्रिम चौकी पर पाकिस्तान के स्पेशल कमांडो की चार सदस्यीय बॉर्डर एक्शन टीम ने कम दृश्यता का फायदा उठाकर घुसपैठ और हमला करने का प्रयास किया था. चौकी कमांडर मेजर बालेंदु कुमार झा ने संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए तत्काल खतरे का आकलन किया और अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.

Also Read : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शोभनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी, पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

भीषण मुठभेड़ में चार घुसपैठियों को किया ढेर

भीषण गोलीबारी और बेहद करीब से हुई मुठभेड़ में मेजर झा ने अदम्य साहस, असाधारण संयम और सामरिक कौशल का परिचय दिया. उनकी टीम ने चारों घुसपैठियों को मार गिराया. उनकी त्वरित और साहसिक कार्रवाई से अग्रिम चौकी सुरक्षित रही तथा एक बड़े सुरक्षा खतरे को टाल दिया गया. इसी असाधारण वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है.

परिवार और जिले के लिए गौरव का क्षण

मेजर बालेंदु कुमार झा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. उनकी पत्नी अमीषा और पुत्र रक्षित सहित परिजनों के लिए यह सम्मान गर्व का क्षण है. आतंकवाद विरोधी अभियानों में वीरता के लिए हाल के वर्षों में बेगूसराय से सेना मेडल पाने वाले वे तीसरे सैन्य अधिकारी बताए जा रहे हैं.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा

वीरता के साथ मानवीय संवेदना की भी मिसाल

मेजर बालेंदु कुमार झा का मानवीय पक्ष भी लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है. लेफ्टिनेंट ऋषि के शहीद होने के बाद वे छुट्टी लेकर अपने गृह क्षेत्र पहुंचे और कई दिनों तक शहीद के परिजनों की मदद में जुटे रहे. वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना के इस संगम ने मेजर बालेंदु कुमार झा को बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक बना दिया है.

Also Read : आजादी के जश्न के बीच मेसकौर पीएचसी में गूंजी दो नवजात बेटियों की किलकारी, सामान्य प्रसव से हुआ जन्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >