बाबा हरीगिरिधाम मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान, लोगों को दिया गया स्वच्छता का संदेश

Begusarai News: बेगूसराय के पावन शिव नगरी के रूप में प्रसिद्ध बाबा हरीगिरिधाम मंदिर परिसर में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान की शुरुआत बाबा हरीगिरिधाम न्यास समिति के अध्यक्ष सह बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ और गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार के नेतृत्व में किया गया. एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जागरूक करने की कोशिश भी है.

Begusarai News: (शशिकांत प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले के गढ़पुरा स्थित मिथिलांचल की पावन शिव नगरी के रूप में प्रसिद्ध बाबा हरीगिरिधाम मंदिर परिसर में रविवार से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान की शुरुआत बाबा हरीगिरिधाम न्यास समिति के अध्यक्ष सह बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ और गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार के नेतृत्व में किया गया.

इस अवसर पर न्यास समिति के सचिव विकास कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद वर्मा, सदस्य दीपांशु कुमार पुष्पम, शिवनारायण झा, चंदन कुमार यादव, संजीत कुमार, कमल किशोर झा, अशोक साहनी, राजकुमार दास, लाल बहादुर यादव, मोती पासवान और दिलीप ठाकुर समेत कई गांव के कई लोग मौजूद रहे.

स्वच्छता का संदेश दिया गया

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जागरूक करने की कोशिश भी है. उन्होंने कहा कि बाबा हरीगिरिधाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की जाती है. उन्होंने कहा कि आज अभियान की शुरुआत हुई है और आने वाले दिनों में इसमें लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ेगी.

मंदिर परिसर में हर रविवार सफाई अभियान

एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक रविवार को पंचायतों की स्वच्छता टीम मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाएगी. साथ ही समिति के सदस्यों और गांव के लोगों से भी इस सफाई कार्यक्रम में सहयोग की उम्मीद की गई है. उन्होंने विश्वास जताया कि स्वच्छता और विकास कार्यों के माध्यम से बाबा हरीगिरिधाम की पहचान पूरे बिहार में और मजबूत होगी.

Also Read: पटना में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डेटा अपडेट करने की अंतिम तिथि 20 मई, शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suryakant Kumar

Published by: kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >