Begusarai News : बरौनी प्रखंड में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आयोजित सहयोग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.इस संबंध में जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने देते हुए बताया कि बरौनी प्रखंड में सरकार के निर्देश के आलोक में विगत 19 मई से सहयोग शिविर शुरू किया गया था और 14 जुलाई को संपन्न हुआ.उन्होंने बताया कि बरौनी प्रखंड के सहुरी,बभनगामा,बथौली,पिपरा देवस, महना,नूरपुर सहित 15 पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया.जहां स्वयं बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री और डीडीसी आकाश चौधरी ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.इन शिविरों में राशन कार्ड,पीएम आवास, दाखिल-खारिज,जॉब कार्ड और नाला निर्माण जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए.डीएम द्वारा प्राप्त शिकायतों का अधिकतम 10 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया था.प्रखंड के पंचायतों में लगाए गए सहयोग शिविरों के माध्यम से हजारों ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदनों का निष्पादन ऑन-द-स्पॉट भी किया गया.बरौनी प्रंखड के कुल 15 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर के माध्यम से सबसे अधिक 1329 मामले राजस्व के, 373 मामले राशन कार्ड से,सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 142, पीएमएवाई के 178,एलएसबीए के 228,शिक्षा के 23,पीएचइडी के 25,विद्युत के 42,कृषि के 10,मनरेगा से 80,जन्म-मृत्यु से 243 अन्य 176 सहित कुल 2849 मामलों के आवेदन का निष्पादन किया गया.जिसमें प्रमुख रूप से उपलब्धियों में पिपरा देवस की दौलती देवी को आपदा विभाग से दो लाख का चेक प्रदान किया तथा मल्हीपुर दक्षिण पंचायत में 251विस्थापितों को बंदोबस्ती पर्चा देने सहित सहूरी में स्वास्थ्य उप केन्द्र का जीर्णोद्धार किया गया.
बरौनी प्रखंड में सहयोग शिविर सफतापूर्वक संपन्न
बरौनी प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में 2849 आवेदनों का निष्पादन किया गया। डीएम की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हुआ। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बरौनी प्रखंड में सहयोग शिविर सफतापूर्वक संपन्न