बेगूसराय : बलिया थाने में अचानक पहुंचे SP, फरियादियों की सुनी शिकायत, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बेगूसराय के बलिया थाना का एसपी मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा कर समय पर निष्पादन के निर्देश दिए तथा थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार कोबेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार बलिया थाना पहुंचे और करीब एक घंटे तक थाने का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, विभिन्न अभिलेखों (रजिस्टर) एवं पुलिस की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया. एसपी ने थाने में लंबित पड़े कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा अनुसंधान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान थाने में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से भी एसपी ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना. फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया, जिस पर एसपी ने संबंधित मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का पूरा भरोसा दिलाया.

आम लोगों की शिकायतों पर तुरंत हो कार्रवाई: एसपी

एसपी मनीष कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाने में अपनी फरियाद लेकर आने वाले हर व्यक्ति के साथ पूरी संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला

इसके साथ ही, एसपी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, पुलिस गश्ती व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर भी अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान डीएसपी सुबोध कुमार, बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >