बेगूसराय में सलौना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन का बिगुल, रेल यात्री संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति

Begusarai News : बखरी के सलौना स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है. जानिए क्या है पूरी खबर.

Begusarai News : सलौना स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के यात्रियों की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक रघुनंदन महतो ने की, जबकि संचालन राजेश अग्रवाल ने किया. वक्ताओं ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सलौना स्टेशन का विकास किया जा रहा है, लेकिन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के मामले में क्षेत्र के लोगों को अब भी अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही है.

तीन जिलों की सीमा से जुड़ा है क्षेत्र, यात्रियों को होती है परेशानी

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बखरी अनुमंडल मुख्यालय सहित तीन जिलों की सीमा से जुड़ा यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रेल यात्रा करते हैं, लेकिन पर्याप्त ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को बरौनी, समस्तीपुर और अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है. समिति के सदस्यों ने स्थानीय सांसद और विधायक सह मंत्री से इस दिशा में प्रभावी पहल करने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के विकास और आम यात्रियों की सुविधा से जुड़ा सवाल है. इसलिए सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को दलीय भावना से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए.

पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र रात्रिकालीन ट्रेन के ठहराव का किया स्वागत

बैठक में पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र रात्रिकालीन ट्रेन के सलौना स्टेशन पर ठहराव मिलने का स्वागत किया गया. साथ ही एनजेपी-आनंद विहार ट्रेन संख्या 15725/26, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस संख्या 15705/06 और पनवेल अमृत भारत ट्रेन संख्या 11031/32 समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों के सलौना स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में दिलीप केसरी, कमलेश कंचन, पूर्व सभापति संगीता राय, तुफैल अहमद खान, विकास वर्मा, जवाहर राय, जयदेव सान्याल, राजू कुशवाहा, परमानंद राय, रामचंद्र साहनी, प्रिंस सिंह, गोपाल शर्मा, संतोष गुड्डू, गौरव केसरी, रामदयाल केसरी और निशांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >