विश्वबंधु पुस्तकालय की क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें वार्षिकोत्सव का जश्न क्विज प्रतियोगिता के साथ मनाया गया. विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 50 छात्रों ने अपने सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया.

Begusarai News : श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष संतोष गुड्डू ने की. प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और सामान्य ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

70 वर्षों से प्रतिभाओं को मंच दे रहा है पुस्तकालय : एसडीएम

मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि विश्वबंधु पुस्तकालय का इतिहास बखरी के इतिहास से जुड़ा हुआ है. इस पुस्तकालय से निकलकर कई छात्र राजनीति, पत्रकारिता, प्रशासन, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं और पुस्तकालय पिछले 70 वर्षों से यह सराहनीय कार्य कर रहा है.

ज्ञान ही सफलता की सबसे बड़ी शक्ति : अमित कुमार देव

जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है और सफलता के लिए ज्ञान सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में तर्कशक्ति, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं.

इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए प्रतिभागियों को टैगोर, बच्चन, प्रेमचंद और दिनकर समूहों में विभाजित किया गया.

ग्रुप-बी में रणबीर महतो एवं प्रियांशु कुमार (उच्च विद्यालय घाघरा) प्रथम, श्याम कुमार एवं आरव कुमार (सेंट पॉल स्कूल) द्वितीय तथा संदीप कुमार एवं श्रेष्ठ रस्तोगी (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर) तृतीय स्थान पर रहे.

ग्रुप-ए में शिवम कुमार एवं दुष्यंत कुमार (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर) प्रथम, वंदना कुमारी एवं उर्वशी कुमारी (स्वामी विवेकानंद स्कूल) द्वितीय तथा पवन कुमार (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर) तृतीय स्थान पर रहे.

कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशाल केशरी, पार्षद समीर श्रवण, पूर्व सचिव आलोक कुमार, पंकज केशरी एवं कोमल आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मंच संचालन सचिव अमित पोद्दार ने किया, जबकि उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >