Begusarai News: बखरी थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजाहपुर निवासी बजरंगी सिंह उर्फ हिमांशु सिंह, पिता मनटुन सिंह उर्फ कृष्णनंदन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ बखरी थाना कांड संख्या 227/26 दर्ज है.
15 जून को हुआ था बिरेन्द्र कुमार महतो का अपहरण
पुलिस के अनुसार, मामला बरियारपुर वार्ड संख्या-10 निवासी बिरेन्द्र कुमार महतो, पिता स्व. रामबालक महतो के अपहरण से जुड़ा है. आरोप है कि 15 जून 2026 को बिरेन्द्र कुमार महतो का अपहरण किया गया था. घटना को लेकर परिजनों की शिकायत के आधार पर बखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
जांच के दौरान नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस को नामजद अभियुक्त बजरंगी सिंह उर्फ हिमांशु सिंह की संलिप्तता की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजाहपुर से गिरफ्तार कर लिया.
न्यायालय में पेश किया गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
