बछवाड़ा की लिंक रोड बनी दलदल, मामूली बारिश में कीचड़ और जलजमाव से राहगीर परेशान

Begusarai News : बछवाड़ा की महत्वपूर्ण लिंक रोड 10 साल से मरम्मत की बाट जोह रही है. मामूली बारिश में ही यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. लगातार हो रही परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

Begusarai News : जिले के बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय से विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय होते हुए रानी-समसा सड़क को जोड़ने वाली लिंक रोड की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है. मामूली बारिश के बाद ही पूरी सड़क कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. फिसलन और गड्ढों के कारण लोगों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

10 वर्षों से बदहाल पड़ी है सड़क

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह लिंक रोड पिछले करीब 10 वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है. सड़क की मरम्मत और निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. इसके कारण बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है.

प्रखंड कार्यालय और विद्युत कार्यालय जाने वालों को हो रही परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय, विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय तथा आसपास के गांवों के लिए आवागमन करते हैं. बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलजमाव होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है.

बाइक और साइकिल सवार हो रहे हादसे का शिकार

सड़क पर फैले कीचड़ और फिसलन के कारण साइकिल और मोटरसाइकिल सवार अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं. स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क की स्थिति में सुधार होने से लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी.

Also Read : गुरुआ पुलिस की छापेमारी में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >