भाजपा नेता की बेटी पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

बखरी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की बेटी पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शनिवार की रात हुई इस वारदात में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों अंजनी सिंह और महबूब आलम को गिरफ्तार कर लिया है.

बखरी. बखरी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की बेटी पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शनिवार की रात हुई इस वारदात में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों अंजनी सिंह और महबूब आलम को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपित स्थानीय मोहल्ला के निवासी बताये जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार आरोपित अंजनी सिंह पीड़िता का पड़ोसी व रिश्ते में दादा लगता है. 45 वर्षीय अंजनी सिंह के विकृत मानसिकता के कारण युवती की शादी किसी और से तय हो जाने की आशंका से यह खौफनाक कदम उठाया. वहीं घटना के बाद एसपी के निर्देश पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष अनुसंधान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से उपयोग किये गये एसिड का खाली बोतल तथा घटना के समय पहना गया शर्ट, पैंट, मफलर, जूता एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है. एसपी मनीष ने बखरी थाने में प्रेस वार्ता कर किया खुलासा : सोमवार को बखरी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी मनीष ने बताया कि एसआइटी द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना संकलन करते हुए घटना में शामिल मक्खाचक निवासी महबूब आलम उर्फ फुलटूस को गांव के ही दोस्त सोनू कुमार के घर से पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एसिड का बोतल कानू टोला में नाला के समीप से बरामद किया गया है. उससे पूछताछ के बाद घटना करवाने में शामिल पीड़िता के पड़ोसी राठौड़ मुहल्ला निवासी अंजनी कुमार सिंह को घर से मोबाइल के साथ पकड़ा गया. पूछताछ करने पर इसने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. एसपी ने बताया कि विकृत मानसिकता वाले पड़ोसी रिश्तेदार ने ही यह घटना करवाया था.

विकृत मानसिकता वाले पड़ोसी रिश्तेदार करवाया घटना : करीब 45 वर्ष अंजनी कुमार सिंह से पीड़िता के प्रति गलत भावना रखता था. विकृत मानसिकता के कारण वह चाहता था कि ऐसी क्षति पहुंचा दिया जाये कि वह जिंदा भी रहे और कहीं शादी भी नहीं हो. वहीं महबूब आलम उर्फ फुलटूस ने अंजनी सिंह से कुछ दिन पहले पैसा लिया था. इसी के एवज में अंजनी सिंह ने महबूब को घटना के लिए तैयार कर लिया.

आरोपित ने बीते जनवरी में भी एसिड अटैक करने का किया था नाकाम कोशिश : एसपी ने बताया कि तीन महीने पहले जनवरी माह में भी एसिड डालने की कोशिश की गयी थी. लेकिन ठंड के समय में खिड़की बंद रहता था. जिससे वह लोग एसिड नहीं दे सके. अंजनी सिंह को पता था कि उक्त पीड़िता किसी कमरे में सोती है. रात में करीब पौने दो बजे अंजनी सिंह और महबूब की फोन पर बात हुई थी. इसके बाद महबूब हाथ में एसिड का बोतल लेकर अंजनी सिंह के कैंपस से ही आया और खिड़की के रास्ते से लड़की के शरीर पर डाल दिया.

एसिड फेंकने वाला महबूब अंजनी सिंह के घर करता था प्लंबर का काम : जानकारी के अनुसार महबूब प्लंबर का काम अंजनी सिंह के यहां करता था. करीब कुछ महीना पहले एक्सिडेंट में उसका पैर टूट गया था. गरीबी एवं मजदूरी करने के कारण महबूब के पास इलाज के लिए रुपया की आवश्यकता थी. इसी बीच मौके पर अंजनी से 25 हजार रुपया कर्ज लिया था. इधर अंजनी सिंह ने यह पैसा नहीं लौटाने के लिए उसने महबूब को प्रलोभन देकर घटना को अंजाम देने के लिए तैयार कर दिया. बताया जा रहा है कि अंजनी का चरित्र हवशी स्वभाव का है. करीब तीन साल पहले अंजनी सिंह के पत्नी की जलकर मौत हो गयी थी. उस समय आरोप लगा था कि अंजनी सिंह ने ही पत्नी को जलाकर मार डाला है. जिसमें वह जेल भी गया था, इससे पहले भी एक महिला की हत्या में शामिल होने का आरोप इस पर लग चुका है. इधर एसपी ने बताया कि अनुसंधान में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी, एसआइ अर्चना झा, मनीष पंडित, कुंदन कुमार सिंह सहित पुलिसबल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >