अभाविप स्थापना दिवस पर 'खेलो बखरी' प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित, छात्रों को किया गया पुरस्कृत

Begusarai News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस के अवसर पर बखरी में 'खेलो बखरी' प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में छात्र हित, राष्ट्रहित और व्यक्तित्व निर्माण पर जोर दिया गया.

Begusarai News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस के अवसर पर बखरी में आयोजित 'खेलो बखरी' प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

बखरी स्थित कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा, अभाविप के प्रांत सहमंत्री अनुपम झा, डॉ. मनीष कुमार, नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भोला चौधरी, जिला संयोजक अनुभव आनंद तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

छात्र हित और राष्ट्रहित के लिए हमेशा सक्रिय रहा अभाविप : मनोरंजन कुमार वर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा ने कहा कि वर्ष 1949 से अब तक की यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने विचार, कार्यशैली और प्रतिबद्धता के बल पर अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि संगठन ने कभी अपने मूल उद्देश्य से समझौता नहीं किया और स्थापना काल से ही छात्र हित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है.

व्यक्ति निर्माण की पहली पाठशाला है विद्यार्थी परिषद : अनुपम झा

अभाविप के प्रांत सहमंत्री अनुपम झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण की प्रथम पाठशाला है. यह संगठन विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने का कार्य करता है. उन्होंने कहा कि अभाविप युवाओं को देश के महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है.

खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

डॉ. मनीष कुमार ने विद्यार्थियों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल-कूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर मंत्री सौरभ कुमार, कार्यक्रम संयोजक दिलखुश कुमार, अमरनाथ पाठक, विनोद शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस सिंह परमार, पवन सुमन, समीर श्रवण, बलराम कुशवाहा, गौरव सावर्ण, विकास पोद्दार, नगर सहमंत्री पुष्पम कुमार, सुशांत पोद्दार, कृष्णा पोद्दार, आदित्य, राज पाठक, विकास सहनी, शिवम जलान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभाविप कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read : छौड़ाही डिग्री कॉलेज में अब तक शुरू नहीं हो सकी नियमित पढ़ाई, भवन और शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >