सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुजा पंचायत के भर्रा टोला वार्ड नंबर तीन के निवासी सकल शर्मा के 39 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान चपरिया पोखर में हो गयी.

बेगूसराय. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुजा पंचायत के भर्रा टोला वार्ड नंबर तीन के निवासी सकल शर्मा के 39 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान चपरिया पोखर में हो गयी. बताया जाता है कि उक्त पोखर में मूर्ति विसर्जन के लिए लोग पहुंचे थे. जहां युवक की डूबने से मौत हो गयी. वार्ड सदस्य घूरन पासवान ने बताया कि मृतक बहुत गरीब परिवार का एक ही कमाऊ लड़का था. मृतक के चार बच्चे हैं. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी रीना देवी रोते-रोते बेहोश हो रही थी.पंचायत के जनप्रतिनिधि डॉ शंकर शर्मा, अमरदेव शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज शाह, सूजा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम आशीष शर्मा सभी लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >