भगवान शिव व हनुमान प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत गोगल टोल में गुरुवार को नवनिर्मित बाबा शिव हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

खोदावंदपुर. खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत गोगल टोल में गुरुवार को नवनिर्मित बाबा शिव हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस शोभायात्रा में 101 कलश- धारियों के अलावे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा नवनिर्मित मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नागाधाम, नन्दीवन, महुआ टोल एवं पछियारी टोल होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के रामघाट पहुंची, यहां विद्वान पंडित चंदन ठाकुर के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया. इसके बाद शोभायात्रा पुनः बांध मार्ग से मिर्जापुर चौक, बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच- 55 होते हुए बरियारपुर पश्चिमी, पानी टंकी के रास्ते कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई. इसकी जानकारी देते हुए मुख्य यजमान दामोदर महतो, इंदल कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, अमन कुमार, सियाचरण महतो एवं रामकृष्ण कुमार सहित अन्य ने बताया कि शुक्रवार को नर्मदेश्वर शिवलिंग, भगवान हनुमान, माता पार्वती, कार्तिक, गणेश एवं नंदीश्वर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसी के तहत गुरुवार को कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखा गया. शोभायात्रा को सफल बनाने में सरपंच नवीन प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार, समाजसेवी राजाराम महतो, चंद्रगुप्त कुमार, राम ईश्वर महतो, रवीन्द्र कुमार, रामविनय कुमार, रुपेश कुमार कुमार, सुरेश महतो, गंगा महतो सहित कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >