डीएम के जनता दरबार में आये 43 आवेदन, त्वरित निष्पादन के लिए पदाधिकारियों को दिये निर्देश

कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सबका सम्मान, जीवन आसान के अंतर्गत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बेगूसराय. कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सबका सम्मान, जीवन आसान के अंतर्गत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये. जनता दरबार के दौरान कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, अतिक्रमण, आवास योजना, पारिवारिक लाभ योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई से अवगत कराया जाये. उन्होंने यह भी कहा कि सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सुलभ एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन सीधे आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >