बेगूसराय. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन अपर जिला जज आलोक कुमार पांडेय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. राष्ट्रीय लोक अदालत के विधिवत संचालन के लिए इस बार 20 पीठों का गठन किया गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत के विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार, जिला वकील संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो, महासचिव अजय कुमार मुन्ना और विजयकांत झा भी उपस्थित थे. इस बार मंझौल अनुमंडल न्यायालय में दो पीठ एवं तेघरा ,बलिया, बखरी अनुमंडल न्यायालय एवं बरौनी रेल न्यायालय में एक-एक पीठ का गठन किया गया था.
राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के लिए 20 पीठों का किया गया था गठन
जबकि जिला न्यायालय में 14 पीठों का गठन किया गया था. इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत से 1163 आपराधिक मामले निष्पादित किये गये, जबकि बैंक से संबंधित 1818 मामले निष्पादित किये गयै. इस बार लोक अदालत से टोटल 2987 मामले दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादित किये गये. बैंकों ने अपने ऋणी से 6.25 करोड़ पर समझौता किया. बिजली विभाग के 152 मामले निष्पादित किए गये. बिजली विभाग ने अपने बकायेदाओं से 67 लाख रुपए की वसूली की. दुर्घटना बीमा दावा के 3 मामले निष्पादित किये गये और विभिन्न बीमा कंपनी ने 28 लाख रुपये मृतक के परिजनों को देने पर समझौता किया. मंझौल अनुमंडल से 125 मामले बखरी न्यायालय से 76 मामले तेघरा न्यायालय से 61 मामले बलिया न्यायालय से 86 मामले और बरौनी रेलवे कोर्ट से 413 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित किये गये. परिवार न्यायालय के 4 मामले निष्पादित किए गए. सर्टिफ़िकेट केस इस बार 201 निष्पादित किए गए और लोगों से 2 करोड़ 59 लाख की वसूली की गयी. अपर जिला जज आलोक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सभी पीठों में घूम-घूम कर लोगों की समस्या को सुना और उसका समाधान भी किया. राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक पदाधिकारी कल्पना श्रीवास्तव ,आलोक कुमार पांडेय, ब्रजेश कुमार सिंह ,रविंद्र कुमार, रूबी कुमारी, कंचन रानी, रोहित, आलोक कुमार, नैंसी कुमारी, कुमारी मिठू रानी, ओमप्रकाश ,अजिताभ, मासूम खानम , शालिनी किरण, मो शाहनवाज आलम ,अमित कुमार, लक्ष्मी नाथ ,रणधीर कुमार ,सुशील प्रसाद और लीला पीठासीन पदाधिकारी बनाये गये थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
