मौसम ने लिया यू टर्न, पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी

बेगूसराय : मंगलवार की शाम मौसम का यू टर्न लेने वाला दिन रहा.अचानक ही तेज पछुआ हवा बहने लगी,जिससे ठंड के साथ ही कनकनी काफी बढ़ गयी. आमतौर पर वर्षा के खत्म होने पर ही ठंड का मौसम दस्तक देने लगता है. परंतु इस बार बरसात के मौसम बीतने के बाद भी काफी दिनों तक […]

बेगूसराय : मंगलवार की शाम मौसम का यू टर्न लेने वाला दिन रहा.अचानक ही तेज पछुआ हवा बहने लगी,जिससे ठंड के साथ ही कनकनी काफी बढ़ गयी. आमतौर पर वर्षा के खत्म होने पर ही ठंड का मौसम दस्तक देने लगता है.

परंतु इस बार बरसात के मौसम बीतने के बाद भी काफी दिनों तक मौसम शुष्क बना रहा. मौसम में बदलाव के आसार पिछले दिनों हुई बारिश से दिखायी पड़ने लगा. फिर भी जिस तरह की ठंड की आशा थी.उस अनुपात में ठंड नही पड़ी. परंतु अचानक ही शाम को तेज पछुआ हवा ने ठंड और कनकनी बढ़ा दी .
शीतलहर में बच्चों की देखरेख को लेकर बरतें चौकसी : शीतलहर में सबसे अधिक चौकसी छोटे बच्चों की देखरेख में बरतनी पड़ जाती है. खासकर छोटे बच्चे जो विद्यालय जाते हैं. उन्हें पूरी तरह से ठंड के बचाव के साथ तैयारी कर भेजनी होती है. वहीं बच्चे तो बच्चे होते हैं.अक्सर खेल-कूद के दौरान ठंड का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि हर वर्ष जिला प्रशासन शीत लहर के दौरान विद्यालय परिचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी करता रहा है.
अगले एक-दो दिनों में और बढ़ सकती है कनकनी
मौसम की बेरूखी से अगले एक-दो दिनों में कनकनी और बढ़ सकती है. बताया जाता है कि हवा का झोंका 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है. सापेक्ष आर्द्रता बढ़कर 79 से 90 प्रतिशत पर चली गयी है जबकि दिन में आर्द्रता 72 से 73 प्रतिशत है. मौसम की पूर्वानुमान के अनुसार 18 दिसंबर को शाम से अधिक कनकनी बढ़ सकती है.
प्रशासनिक उदासीनता और उचित माॅनीटरिंग के अभाव में नगर पर्षद बीहट सहित बरौनी प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से बनाये जा रहे गोल्डेन कार्ड की रफ्तार काफी धीमी रही. शिविर में लाभुकों को गोल्डेन कार्ड का निर्माण कार्य नहीं के बराबर हुआ. कहीं सर्वर डाउन तो कहीं सूची नहीं तो कही समय से ऑपरेटर की उपलब्धता नहीं होने के कारण योजना दम तोड़ती दिख रही है. लोगों की मानें तो क्षेत्र की जनता आधार कार्ड व जनगणना सूची को लेकर केंद्र पर घंटों अपना नाम ढूंढ़ते रहे.
लेकिन नाम नहीं मिलने और सिस्टम काम नहीं करने को लेकर अपने घर लौट गये. इधर गोल्डेन कार्ड शिविर में संतोषजनक कार्य नहीं होने की सूचना पाते ही नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार- प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष रामरतन सिंह, महामंत्री बब्लू सिंह, मंत्री राजकिशोर सिंह सहित अन्य लोगों ने नगर पर्षद बीहट के पंचायत एक, तीन,दो, चार, गढ़हरा, राजवाड़ा के केंद्र पर पहुंच गोल्डेन कार्ड की सूची आॅपरेटर एवं आशा कार्यकर्ता को उपलब्ध कराया. तब थोड़ा बहुत काम किया गया. लेकिन नेटवर्क के नहीं रहने से संतोषजनक कार्य नहीं किया गया.
इस संबंध में नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना एवं जिला अध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जो शिविर आयोजित की गयी है वह महज खानापूर्ति है. शिविर की तिथि बढ़ायी जाये साथ ही शिविर के दौरान केंद्र व आशा के पास सूची उपलब्ध हो, इसकी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए. तभी प्रधानमंत्री के महत्त्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना को फलीभूत किया जा सकेगा.
वहीं सहायक समाहर्ता सह बरौनी बीडीओ निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि गोल्डेन कार्ड शिविर में संतोषजनक कार्य नहीं हो सका है. इस मामले की जानकारी बरौनी पीएचसी प्रभारी से लेने के बाद आगे निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >