फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास

बेगूसराय : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास किया गया. फुट ओवरब्रिज का विधिवत शिलान्यास आईओडब्ल्यू,बरौनी डीईएन एवं बेगूसराय स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार ने किया. नये फुट ओविरब्रज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी भाग के स्टेशन मास्टर केबिन के आगे बनाया जायेगा. एक प्लेटफाॅर्म से […]

बेगूसराय : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास किया गया. फुट ओवरब्रिज का विधिवत शिलान्यास आईओडब्ल्यू,बरौनी डीईएन एवं बेगूसराय स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार ने किया. नये फुट ओविरब्रज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी भाग के स्टेशन मास्टर केबिन के आगे बनाया जायेगा.

एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने में होती थी परेशानी: प्रति साल करोड़ों रुपये आमदनी देने के बावजूद बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं नदारद थी. एक प्लेटफाॅर्म से लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए भी यात्रियों को ट्रैक का सहारा लेना पड़ता था. इन सब बातों को देखते हुए रेलवे ने एक समुचित फुट ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है.जिसकी आधारशिला रख दी गयी है.
इस साल के अंत तक तैयार हो जायेगा फुट ओवरब्रिज: फुटओवर ब्रिज की आधारशिला रख रहे आईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि इस साल के अंत तक फुट ओवरब्रिज का कार्य संपन्न कर लिया जायेगा. आने वाले नये साल 2020 से फुट ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन करके यात्रियों को सौंप दिया जायेगा.
करीब ढाई करोड़ रुपये से बन रहा है फुट ओवरब्रिज: अधिकारियों ने बताया कि करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य हो रहा है. फुट ओवरब्रिज के बाद पीआरएस काउंटर के बगल में खाली पड़े जमीन पर वाहन पार्किंग स्टैंड का निर्माण कार्य चालू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >