बीहट : एचएफसी खेल मैदान से पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर बीहट के वीर शहीद राजेश को उनकी प्रथम शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.खास करके इस मौके पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था.वहीं सुबह सात बजे से लोग मैराथन दौड़ को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े थे.
एफसीआइ ओपी प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखायी. कुल दो सौ तेरह प्रतिभागियों ने मैराथन में हिस्सा लिया. दर्शक खड़े होकर युवाओं का हौसला बढ़ा रहे थे. खासतौर पर बीहट चांदनी चौक पर संस्कार गुरुकुल और ज्ञान भारती के बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद राजेश अमर रहे का नारा लगाकर मैराथन प्रतिभागियों का हौसला आफजाई की .
मैराथन दौड़ एचएफसी मैदान से शुरू होकर पूर्व से निर्धारित एनएच 31 के रास्ते निर्माणाधीन शहीद राजेश द्वार तक गया और पुन: एचएफसी मैदान पहुंच कर संपन्न हुआ.असुरारी के सुमित कुमार ने दमखम का परिचय देते हुए दौड़ जीत ली.
उन्हें इक्यावन सौ का पुरस्कार प्रदान किया गया.जबकि द्वितीय स्थान सूरज तथा तृतीय स्थान आर्यन ने प्राप्त किया. जिन्हें पच्चीस सौ और सौ, पंद्रह सौ की राशि पुरस्कार के रूप में दी गयी. इसके अलावा आयोजकों की ओर से प्रथम पचास धावक को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर शहीद राजेश के पिता नवल किशोर सिंह, पत्नी स्वीटी देवी, ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, पूर्व सरपंच कौशल किशोर सिंह उर्फ भुल्लु के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान भारती के अशोक कुमार, संस्कार गुरुकुल के रामकृष्ण, मंदिर समिति के नितेश कुमार, पंकज फलाहारी, रोहित कुमार, एचएफसी मैदान से विजय कृष्ण, राजेश, संतोष, पंकज, नितेश, सिच्चदानंद, बब्बन, निगम, प्रभु, संतोष उर्फ भुट्टू, राजेश उर्फ टुल्लु सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया.
