बीहट : चांदनी चौक, बीहट में अतिक्रमण की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है. ठेले-खोंमचे और वाहनों की पार्किंग से सड़क संकीर्ण होती जा रही है. समस्या यह है कि जब सड़क पर दुकानें सजेगी तो जाम की समस्या बढ़ेगी. शाम का आलम तो यह है कि बीहट चांदनी चौक पर पैदल चलने वाले आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.सड़क पर ट्रैफिक की वजह से हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बना रहती है.
बीहट में जाम की समस्या विकराल
बीहट : चांदनी चौक, बीहट में अतिक्रमण की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है. ठेले-खोंमचे और वाहनों की पार्किंग से सड़क संकीर्ण होती जा रही है. समस्या यह है कि जब सड़क पर दुकानें सजेगी तो जाम की समस्या बढ़ेगी. शाम का आलम तो यह है कि बीहट चांदनी चौक पर पैदल […]

सबसे ताज्जुब की बात यह है कि आजतक इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए न तो शासन- प्रशासन और न ही नगर परिषद,बीहट द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जा सका है. जिला प्रशासन द्वारा बीहट चांदनी चौक को अतिक्रमण से मुक्ति के लिए कई बार प्रयास किया गया. उनके जाते ही फिर सड़क पर दुकानें यथावत सज जाती है.
जाम से लोगों को नहीं मिल रहा छुटकारा : चांदनी चौक पर विकराल होती जा रही जाम की स्थिति से शहरवासी और दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंदों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई बार जाम में फंसने से मरीजों की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. स्कूल- कोचिंग जाने वाले छात्र- छात्राएं साइकिल के बावजूद पैदल चलने को विवश हो जाते हैं.
जिला प्रशासन व बीहट नगर परिषद बने मूकदर्शक
कुछ समय पहले बीहट नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टुना, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा बीहट चांदनी चौक को अतिक्रमण से मुक्त कराने का प्रयास किया गया था. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी कई बार बीहट चांदनी चौक का स्थलीय निरीक्षण कर उसे अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई करने का इरादा दिखाया था मगर उनके जाते ही मामला टांय-टांय फिस्स हो गया. वहीं इस संबंध में मुख्य पार्षद का कहना है कि बीहट चांदनी चौक पर अतिक्रमण व जाम की समस्या तथा खस्ताहाल सड़क की मरम्मती की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर शीघ्र ठोस कदम उठाया जायेगा.
बीहट चांदनी चौक बना है जाम का पर्याय
एनएच-31 स्थित बीहट चांदनी चौक के समीप सड़क के दोनों ओर की खाली जगहों का फुटपाथी दुकानदारों व सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर लेना, खाद्य सामग्री एवं सब्जियों के थोक विक्रेताओं की लोड-अनलोड करती खड़ी गाडि़यां, सड़क के आधे भाग पर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए खड़ी प्राइवेट वाहन जाम लगने की प्रमुख कारणों में से एक है. इतना ही नहीं सड़क पर जहां-तहां खड़े ठेला, रिक्शा, टेंपो, जुगाड़ गाड़ी, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन जाम की समस्या को बढ़ाते हैं.