अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के तारडीह पुल के पश्चिमी छोर के समीप एक देसी कट्टा द पांच जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी तेतरिया किसनपुर गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र दिनेश यादव बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तारडीह पुल के पश्चिमी छोर के समीप एक अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हथियार के साथ घुम रहा है सूचना मिलते ही दारोगा बिनोद कुमार दलबल के साथ तारडीह पुल पर दबिश दिया गया. पुलिस को देखकर युवक तेजी से भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ. मौके पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार युवक का पुर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ पूर्व में अमरपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 473/22 तथा 745/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. जिसमें वो जेल भी गया था. गिरफ्तार युवक के विरुद्ध थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
