मारपीट मामले में महिला ने करायी प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के धनजोरबा गांव निवासी रंजू देवी पति प्रदीप यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही बबली कुमारी, विनोद कुमार, सिकंदर यादव, शशिकला कुमारी, अभिलाषा कुमारी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है

बेलहर. थाना क्षेत्र के धनजोरबा गांव निवासी रंजू देवी पति प्रदीप यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही बबली कुमारी, विनोद कुमार, सिकंदर यादव, शशिकला कुमारी, अभिलाषा कुमारी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि हम लोगों के खेत जाने वाले रास्ते अड्डा पर उक्त व्यक्ति कांटा लगा दिया. जब इस संबंध में बोले कि अब हम लोग खेत कैसे आयेंगे. इतने कहने पर उक्त व्यक्ति मेरे साथ अश्लील गाली-गलौज करने लगा व सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे. मैं अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से घर आयी तो सभी व्यक्ति जबरन मेरे घर में घुस कर मेरे साथ बेरहमी से जमीन पर पटक कर लाठी व फैट मुक्का से मारपीट की, जिससे मेरा माथा व कंधा पूरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >