टोटो पलटने से दबकर महिला की हुई मौत

थाना क्षेत्र के रामचुआ से नहर होते हुए जिलानी पथ जाने वाली सड़क में रामचुआ मैदान के समीप टोटो पलटने से 50 वर्षीय एक महिला की दबकर मौत हो गयी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के रामचुआ से नहर होते हुए जिलानी पथ जाने वाली सड़क में रामचुआ मैदान के समीप टोटो पलटने से 50 वर्षीय एक महिला की दबकर मौत हो गयी, जबकि चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोटो के नीचे दबी मृतक महिला के शव को टोटो से बाहर निकलवाया और फिर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतका शोभनाथपुर गांव निवासी स्व. नवल किशोर भगत की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार, मृतका शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के घर मुंगेर जिले के टेटियाबंबर श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिये गांव के ही टोटो को रिजर्व कर जा रही थी. सूचना पर थानाध्यक्ष मंटू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को टोटो के नीचे से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि मृतका को तीन पुत्री और दो पुत्र है. महिला के पति की मौत 3 वर्ष पूर्व घर पर ही एलवेस्टर गिरने व उसमें दबकर हो गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. इस मामले में मृतका के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर यातायात पुलिस को केस सुपुर्द किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >