अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी महिला, रेफर

थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में गत मंगलवार की रात अलाव तापने के दौरान आग से एक महिला झुलस गयी.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में गत मंगलवार की रात अलाव तापने के दौरान आग से एक महिला झुलस गयी. जानकारी के अनुसार, तारडीह गांव के धर्मेंद्र यादव की पत्नी निशा देवी अपने घर में अलाव ताप रहीं थीं. तभी अचानक अलाव की चिंगारी से उनके शरीर में आग लग गई. आग लगते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर उनके परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तथा आग बुझा कर उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉ पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >