जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के महथुडीह गांव में महिला को जमीन विवाद में उसके ही भैसूर और जेठरानी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के महथुडीह गांव में महिला को जमीन विवाद में उसके ही भैसूर और जेठरानी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की. जानकारी के अनुसार, महथुडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर मामला इस कदर बढ़ गया कि मो मकसूद ने अपने ही छोटे भाई मो नौशाद की पत्नी मेहरुन निशा को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब गाली-गलौज करने का महिला ने विरोध किया तो मो मकसूद ने अपनी पत्नी राजित खातून के साथ घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद शोर पर दौड़े पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है, जिसके बाद एक पक्ष की महिला मेहरुन निशा पति मो नौशाद, तो दूसरे पक्ष से महिला राजिता खातून पति मो मकसूद ने थाना पहुंचकर पुलिस से एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >