महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकाला

थाना क्षेत्र के वारसावाद गांव निवासी एक महिला ललिता देवी को उसके ही पति ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के वारसावाद गांव निवासी एक महिला ललिता देवी को उसके ही पति ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, वारसावाद गांव निवासी अरुण शर्मा का पुत्र मिथुन कुमार शर्मा की शादी 8 साल पूर्व अमरपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव के राजकुमार शर्मा की पुत्री ललिता कुमारी से हुई है. शादी के बाद दो पुत्र और दो पुत्री भी है, लेकिन अब युवक मिथुन कुमार अपने ही पत्नी को ना पसंद कर तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहा है. जब महिला ने प्रताड़ित करने का विरोध किया तो उसे मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत काे गंभीरता के साथ लेते हुए मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >