मतदाता पुनरीक्षण कार्य 26 जुलाई तक चलेगा

मतदाता पुनरीक्षण कार्य 26 जुलाई तक चलेगा

प्रतिनिधि, बौंसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को मतदाता पुनरीक्षण का कार्य प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार ने किया. जिला निर्वाची पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर निर्वाचक पदाधिकारी कटोरिया विधानसभा सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवि प्रकाश ने सभागार भवन में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया. मालूम हो कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक किये जाने का निर्देश दिया गया है. पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के बौंसी प्रखंड अंतर्गत 135 बूथ से 274 बूथ तक के मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र फार्म वितरण करने का कार्य पूरा कर लिया गया है. गणना प्रपत्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म लेकर ऑनलाइन करने का कार्य भी तत्परता के साथ किया जा रहा है. घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन करने का कार्य भी किया जायेगा. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कटोरिया सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी के ने जल्द से जल्द ऑनलाइन कार्य पूर्ण करने के लिये कहा. सभागार भवन में बीएलओ को ऑनलाइन कार्य की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्यामसुंदर कुमार, सीडीपीओ सरिता कुमारी सहित मास्टर ट्रेनर, बीएलओ पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >