पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर दंपती के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भारतशिला गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर दंपती को घर के ही सदस्यों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भारतशिला गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर दंपती को घर के ही सदस्यों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी दंपती अंकेश कुमार यादव और उसकी पत्नी अंजू कुमारी जख्मी हालत में थाना पहुंची. जहां से पुलिस पदाधिकारी ने दोनों को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जानकारी के अनुसार छोटी भरतशिला गांव के अंकेश कुमार यादव पिता अश्वनी यादव अपने पैत्रिक संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था. लेकिन घर के अन्य सदस्य, उन्हें हिस्सा देने को तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद होने लगा. विवाद इस कदर बढ़ा की गाली-गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गया. इस घटना में अंकेश कुमार यादव और उसकी पत्नी अंजू कुमारी जख्मी हो गयी. घटना के बाद जख्मी अवस्था में दंपती थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बैजनाथ यादव, सूरज यादव, कौशल यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए बदनाम करने और फंसाने की साजिश बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >