स्कूल के रास्ते को लेकर ग्रामीणों में बनी सहमति

प्रखंड क्षेत्र की जयपुर पंचायत अंतर्गत जाजू कथौनी गांव में स्कूल जाने के रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझ गया है

धोरैया.

प्रखंड क्षेत्र की जयपुर पंचायत अंतर्गत जाजू कथौनी गांव में स्कूल जाने के रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझ गया है. गुरुवार को अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी. इसमें मुखिया प्रतिनिधि मो. हाशिम, सरपंच प्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सीओ ने बताया कि पूर्व में 10 जनवरी को हुई बैठक में उत्तर और दक्षिण दिशा से रास्ता देने का जो प्रस्ताव पारित हुआ था, उसी का पालन किया जायेगा. बैठक में ग्रामीणों ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है. अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 10 जनवरी की बैठक में हुई कार्रवाई का अक्षरशः पालन किया जायेगा. यदि कोई भी व्यक्ति इस निर्णय का उल्लंघन करता है या रास्ते में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >