BANKA : बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति जख्मी, रेफर

भरको मुख्य मार्ग पर काशपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बाइक के धक्के से दो व्यक्ति जख्मी हो गए.

अमरपुर (बांका ) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

भरको मुख्य मार्ग पर काशपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बाइक के धक्के से दो व्यक्ति जख्मी हो गए. इस घटना में क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी धनश्याम दास तथा रामदेव हरिजन जख्मी हुए हैं.बताया जा रहा कि दोनों भरके से अपने घर सुल्तानपुर आ रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक चालक ने धक्का मार दिया. जिससे दोनों जख्मी हो घटनास्थल पर ही गिर गए.स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >