किरणपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक जख्मी

किरणपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक जख्मी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जहां दबंगों ने अधेड़ को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार किरणपुर गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर हिल हुज्जत होते- होते धनंजय शर्मा पिता अंबिका शर्मा को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब धनंजय शर्मा ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंटा के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में धनंजय शर्मा शंभुगंज थाना पहुंचे. जहां पुलिस पदाधिकारी ने उसे इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. वहीं जख्मी धनंजय शर्मा ने गांव के ही रंजन मंडल, रंजू मंडल, पुतुल मंडल सहित पांच लोगों के विरुद्ध शिकायत की है. आरोपी रंजन मंडल सहित अन्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताया हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >