खेत में बकरी घुसने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल

खेत में बकरी घुसने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल

जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत अंतर्गत पहरीडीह गांव में हुई घटना कटोरिया-जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकरामा पंचायत के पहरीडीह गांव में गुरुवार को खेत में बकरी घुसने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें कुल चार लोग जख्मी हुए हैं. एक पक्ष से भोला मंडल, उसकी पत्नी चिंता देवी व पुत्र कार्तिक मंडल घायल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से अरविंद मंडल का पुत्र अमन कुमार मंडल जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में जख्मी चिंता देवी ने बताया कि ससुर अरविंद मंडल की बकरी उसके खेत में घुस गयी थी. खेत से बकरी को भगाने पर ससुर अरविंद मंडल सहित लालू मंडल, भरोसी मंडल आदि ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. जयपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >