राज्य स्तरीय बिहार बाल विज्ञान शोध में बांका के दो बाल वैज्ञानिक हुए सम्मानित

राज्य स्तरीय बिहार बाल विज्ञान शोध में बांका के दो बाल वैज्ञानिक हुए सम्मानित

बांका. साइंस फोर सोसाइटी बिहार राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद पटना के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय राज्य स्तरीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 का आयोजन कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना में संपन्न हुआ. इस संबंध में साइंस फोर सोसाइटी के जिला समन्वयक अरुण कुमार अमन ने बताया कि गत 30 दिसंबर को पटना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. प्रतियोगिता में कुल 51 प्रोजेक्ट का चयन हुआ था. जिनमें बांका के दो प्रोजेक्ट शामिल थे. जिनमें सबसे प्रमुख एश्वर्या शुक्ला ने जलकुंभी पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया. प्रस्तुतिकरण के दौरान पद्मश्री रविंद्र कुमार सिन्हा सह पूर्व कुलपति श्रीमाता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय कटरा के द्वारा कई प्रशन किए गये. जिसका जबाव एश्वर्या ने देकर अचंभित कर दिया. वहीं दूसरे प्रोजेक्ट में रिहांस दीप ने कंसिस्टेंट फार्मिंग मॉडयूल पर अपना प्रभावशाली शोध प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के उपरांत सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रो एसके वर्मा, कुलपति बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय पटना, संजय कुमार उपनिदेशक परिजयोजना समन्वयक पटना के द्वारा मोमोंटे व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर दोनों प्रतिभागी को जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित, डीपीओ राजकुमार राजू, संजय यादव, डॉ एसकेपी सिन्हा, फादर ब्राविंथ सरीफ, दीपक कुमार, रमेश झा, ममता कुमारी, अनुज वर्मा, नितेश कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >