दो बाइक में टक्कर, पति-पत्नी हुआ जख्मी

दो बाइक में टक्कर, पति-पत्नी हुआ जख्मी

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार पति पत्नी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी पति-पत्नी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा जख्मी महादेवपुर गांव निवासी किसान सलाहकार जयराम चौधरी व उनकी पत्नी नीलू कुमारी का प्राथमिक उपचार किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में ईलाजरत जख्मी किसान सलाहकार ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक लेकर आवश्यक कार्य के लिए अमरपुर आ रहा था. तभी कोल्ड स्टोरेज के समीप पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. हालांकि जख्मी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने जख्मी की स्थिती खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >