स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी, रेफर

अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ पर मोदी टोला के समीप शनिवार की देर रात स्कार्पियो के धक्के से बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये.

अमरपुर. अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ पर मोदी टोला के समीप शनिवार की देर रात स्कार्पियो के धक्के से बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां डॉ पंकज कुमार ने जख्मी बल्लीकित्ता गांंव निवासी सोनू कुमार व गोपाल शर्मा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने सहयोगी के साथ बाइक लेकर भागलपुर से अमरपुर होते हुए अपने घर बल्लीकित्ता गांव जा रहा था. तभी शहर के मोदी टोला के समीप अमरपुर से भागलपुर की ओर जा रहे स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी स्कर्पियो लेकर भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >