तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के इनारावरन गांव में छापेमारी कर तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया

फुल्लीडुमर.

फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के इनारावरन गांव में छापेमारी कर तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया. गिरफ्तार तीनों वारंटी आपस में सहोदर भाई बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर उक्त गांव के प्रदीप राय, रंजीत राय व विनोद राय को गिरफ्तार किया है. उक्त तीनों के विरुद्ध बांका न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट निर्गत हुआ था. जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >