कफ सिरप व शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कफ सिरप व शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर कफ सिरप व शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वारर्कोप डेरु गांव के समीप आधा लीटर कफ सिरप के साथ उक्त गांव निवासी राकेश कुमार पोद्दार उर्फ डब्लू पोद्दार को गिरफ्तार किया है. वहीं सदर थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव के पास 20 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार लकड़ीकोला निवासी रितेश मंडल व प्रीतम कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा अन्य जगहों पर से शराब के नशे में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी का नेतृत्व विभाग के सअनि विश्वजीत कुमार के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >