लोटस-360 कंपनी का वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी करानेवाले तीन शातिर गिरफ्तार

-नौ मोबाइल, बैंकों के पासबुक, एटीएम व डेबिट कार्ड सहित पांच कारतूस भी बरामद

-नौ मोबाइल, बैंकों के पासबुक, एटीएम व डेबिट कार्ड सहित पांच कारतूस भी बरामद

कटोरिया. एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में कटोरिया थाना की पुलिस टीम ने लोटस-360 कंपनी का वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ किया है. गिरोह के तीन शातिरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसमें कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी गांव निवासी परमेश्वर यादव का पुत्र जुगलकिशोर यादव व देवचंद्र यादव के दो पुत्र राजेश यादव व पंकज यादव शामिल हैं. तीनों आरोपियों के घरों में पुलिस टीम द्वारा की गयी छापेमारी में नौ मोबाइल, विभिन्न बैंकों के पासबुक, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड के अलावा पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने कटोरिया थाना कैंपस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर कटोरिया इंस्पेक्टर बबलू कुमार, इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष सुभाष पासवान, सअनि उपेंद्र तिवारी, सअनि प्रवेश कुमार चौधरी व सअनि रामनारायण बैठा भी मौजूद थे. एसडीपीओ ने बताया कि अवैध सट्टेबाजी का गेम खेलाने व अवैध ढंग से कारतूस रखने के आरोप में कटोरिया थाना में कांड संख्या 49-25 के तहत धारा 3-4 बंगाल गैंबलिंग एक्ट 1867 व 25(1-बी), 26 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है.

-वेबसाइट की आइडी व पासवर्ड से लगता था जीत-हार का दांव

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि लोटस कंपनी का वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन गेम खेलाने का काम करते थे. जिस व्यक्त को सट्टा यानि दांव लगाना रहता है, उसका अलग-अलग पेमेंट अलग-अलग बैंक एकाउंट में डलवाकर वेबसाइट की आइडी व पासवर्ड देते थे. आइडी की प्वाइंट के हिसाब से पेमेंट आते हैं. लोटस एप में उपलब्ध चौबीस घंटे सेवा में गेम खेलकर जीत-हार का दांव लगाकर गेम खेलते हैं. जीतने पर वह व्यक्ति पैसा ले सकता है, हारने पर उसका पैसा कंपनी में चला जाता है.

-बरामद मोबाइल में मिले ऑनलाइन सट्टा का आइडी

ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग में गिरफ्तार आरोपी सीएसपी के संचालक हैं. जो ऑनलाइन सट्टेबाजी का गोरखधंधा कर रहे थे. गुप्त सूचना के सत्यापन के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. लोटस-360 गेमिंग एप के माध्यम से लोगों को प्रलोभन देकर आइडी बनवाया जाता था. छापेमारी में आरोपियों के घरों से बरामद मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा का आइडी भी मिले हैं.-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >