ट्रक खराब होने से लगा जाम, हुई परेशानी

बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे के बौंसी मुख्य चौक पर एक ट्रक खराब हो जाने से शुक्रवार को दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया.

बौंसी. बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे के बौंसी मुख्य चौक पर एक ट्रक खराब हो जाने से शुक्रवार को दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया. इस वजह से आम यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. दोपहर बाद भारी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया. इसके बाद सुचारू रूप से वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया था. मालूम हो कि मुख्य चौक पर सड़क पर ही ट्रक के खराब हो जाने के कारण उसके पीछे वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. वहीं सामने से आ रहे वाहनों को भी परेशानी से गुजरकर निकलना पड़ा. इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. दोपहर में ट्रक ठीक होने पर लोगों को जाम से राहत मिल सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >