युवक ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाने

बैदपुर गांव निवासी युवक ने पहली पत्नी व दो संतान रहते हुए भी दूसरी शादी कर ली

शंभुगंज.

थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव निवासी युवक ने पहली पत्नी व दो संतान रहते हुए भी दूसरी शादी कर ली. जानकारी के अनुसार बैदपुर गांव के कुंदन कुमार ने अपनी पत्नी रंजना देवी और एक पुत्र और एक पुत्री के रहते हुए बेलहर थाना क्षेत्र के झिकुलिया गांव निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग में दूसरी शादी कर ली. इसके बाद जब पहली पत्नी रंजना देवी ने विरोध किया उसे गाली-गलौज करते हुए तरह-तरह की धमकी देने लगा. फिलहाल कुंदन कुमार दूसरी पत्नी के साथ घर से बाहर रह रहा है. घटना के बाद पीड़िता रंजना देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर थाना पहुंची और पुलिस को घटना की सारी जानकारी देते हुए अपने पति पर कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >