शिक्षिका ने अपने सासू मां की स्मृति में किया पौधा का वितरण

शिक्षिका ने अपने सासू मां की स्मृति में किया पौधा का वितरण

पौधा बांट कर अंतिम संस्कार को बनाया हरित स्मृति बांका. सदर प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय हरिपुर की पर्यावरण प्रेमी शिक्षिका रोजी रानी ने सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी सासू मां स्मृति शेष देवकी देवी के अंतिम संस्कार के अवसर पर 501 पौधा का वितरण किया. शोक सभा में उपस्थित अतिथियों के बीच आम, अमरूद, कटहल व विभिन्न फूलों के पौधों को वितरित कर दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की. बताते चलें उक्त शिक्षिका जिले के एकमात्र पर्यावरण संरक्षण करने वाली संस्था हरित रजौन के सक्रिय संस्थापक सदस्य है. उन्होंने कहा कि पौधे केवल पेड़ नहीं होते यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार है. मेरी सासू मां प्रकृति से प्रेम करती थी. इसलिए उनकी स्मृति में पौधरोपण और पौधा वितरण से बेहतर श्रद्धांजलि कोई भी नहीं हो सकती. इस पहल से प्रभावित होकर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने न केवल पौधा को सहर्ष स्वीकार किया. बल्कि उन्हें लगाने और संरक्षित करने का संकल्प भी लिया. स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने शिक्षिका की इस सोच की सराहना करते हुए इसे समाज में फैलने योग्य उदाहरण बताया. इस मौके पर दयानंद सिंह, शंभू शरण सिंह, राज किशोर सिंह, सुलेखा देवी, मुन्नी कुमारी, सोनाली कुमारी, फूलमणी कुमारी, पूर्व प्राचार्य एवं सीनेट सदस्य प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, डॉ निर्भय कुमार, ई. ओम कर्ण सिंह, पर्यावरणविद् डॉ रवि रंजन, कल्लर प्रसाद सिंह, आतिश प्रसाद, जयकांत सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, ई. रामू कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >