चुटेश्वर नाथ मंदिर में नाग देवता को किया स्थापित

चुटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में एक माह पूर्व चोरों द्वारा नाग देवता की प्राचीन प्रतिमा चोरी कर लिये जाने के बाद मंदिर की रौनक फीकी पड़ गयी थी.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र की चुटिया बेलारी पंचायत अंतर्गत चुटिया पहाड़ी शृंखला की ऊंची चोटी पर स्थित प्राचीन चुटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में एक माह पूर्व चोरों द्वारा नाग देवता की प्राचीन प्रतिमा चोरी कर लिये जाने के बाद मंदिर की रौनक फीकी पड़ गयी थी. नाग देवता के बिना भगवान शिव का शिवलिंग भक्तों को सूना-सूना लग रहा था, इससे श्रद्धालुओं में गहरी पीड़ा थी. समस्त ग्रामीणों के सहयोग से यजमान दीपक शर्मा, निवासी डाका मिर्जापुर के प्रयास से पंडित फेरू झा जी व बेलारी के पंडित भोला झा के पूजा पाठ व मंत्रोच्चार के साथ नाग देवता की पुनः स्थापना की गयी. मौके पर दर्शन के लिये कंचन मंडल सहित अन्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >