रजौन प्रखंड मुख्यालय कार्यालय जाने वाली सड़क जर्जर

रजौन प्रखंड मुख्यालय कार्यालय जाने वाली सड़क जर्जर

मनरेगा, जीविका, अभिलेखागार, पीएचईडी, कौशल विकास केंद्र सहित एसएफसी गोदाम का जाने का यह प्रमुख मार्ग है. जर्जर होने के कारण खासकर बारिश के मौसम में काफी परेशानी भरा हो जाता है.

रजौन ( बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट:

रजौन प्रखंड मुख्यालय से मनरेगा सहित अन्य कार्यालय जाने वाली सड़क काफी जर्जर है. इस मार्ग होकर कई महत्वपूर्ण कार्यालय जाना पड़ता है. सड़क जर्जर रहने की स्थिति में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस मार्ग में जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं. बारिश में खासकर इन गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है .

कार्यालयों का है प्रमुख मार्ग :

इस मार्ग होकर मनरेगा, जीविका, अंचल कार्यालय के अभिलेखागार भवन , कौशल विकास केंद्र ,पीएचईडी सहित एसएफसी गोदाम जाना आना होता है .इतना ही नहीं एसएफसी गोदाम से ट्रैक्टर के सहारे जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के दुकान तक अनाज पहुंचाया जाता है .खासकर बारिश हो जाने ओर गड्ढे में पानी भर जाने की स्थिति में वहां चालक जान जोखिम में डालकर अनाज डीलर के दुकान तक पहुंचाते है.वही दूसरी ओर अपनी जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर रैयत को अंचल अभिलेखागार हल्का कर्मचारी से मिलने आना पड़ता है ऐसे में रैयतों को इन्हीं मार्ग होकर आना जाना होता है इसी प्रकार जीविका दीदी, कौशल विकास केंद्र में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र छात्राओं , मनरेगा कार्यालय आने जाने वाले को भी इस जर्जर कीचड़ युक्त सड़क होकर ही आना जाना होता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >