11 को स्टार्टअप समिट, युवाओं को मिलेगा नवाचार का मंच- कौशल

11 को स्टार्टअप समिट, युवाओं को मिलेगा नवाचार का मंच- कौशल

बांका. शहर के टॉउन हॉल में आगामी 11 मई को स्टार्टअप समिट का आयोजन होगा. जिसमें नवाचार आईडिया वाले युवाओं को एक प्लेटफार्म दिया जायेगा. इस संबंध में वरीय भाजपा नेता सह आयोजक कौशल कुमार सिंह ने गुरूवार को प्रेसवार्ता कर बताया है कि बांका में स्टार्टअप समिट पहली बार आयोजन हो रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना है. और युवाओं के नवाचारों को मंच देने की योजना है. कार्यक्रम में स्टार्टअप आइडिया वाले युवाओं को विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. जिसमें चयनित युवाओं को 5 लाख रूपये तक फंडिंग प्राप्त हो सकती है. साथ ही उन्हें स्टार्टअप जगत से जुड़े अग्रणी विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद, मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी भी दी जायेगी. कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज लकड़ीकोला, पीबीएस कॉलेज, सर्वोदय कॉलेज, अद्वैत मिशन स्कूल, आईटीआई कॉलेज सहित जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >