बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के तिलारू गांव से पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बबलू सोरेन के पुत्र बाल किशोर सोरेन को गिरफ्तार किया गया है. मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी में एसआई बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
