बांका : रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण सदर अस्पताल में ओपीडी और ब्लड सेंटर सेवा बंद रही. हालांकि गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रही. अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी और एसएनसीयू में अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी थी.
तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती
इमरजेंसी सेवा में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ उस्मान गनी, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ अबसर आलम और रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक डॉ रविकांत की ड्यूटी रही. वहीं महिला चिकित्सक के रूप में डॉ अनिता अरुण की ड्यूटी लगायी गयी थी.
एसएनसीयू में भी डॉक्टर रहे तैनात
एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ रविकांत की ड्यूटी रही. अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख के लिए सभी वार्डों में जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्ववत रही.
ऑन कॉल भी उपलब्ध रहे चिकित्सक
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुविधा के लिए ऑन कॉल चिकित्सकों की व्यवस्था भी रखी गयी थी. महिला चिकित्सक की ड्यूटी में डॉ रश्मि सीमा मौजूद रहीं. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को इमरजेंसी में आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.
