Banka News : एसएसपीएस महाविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मी का निधन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के एसएसपीएस महाविद्यालय शंभुगंज के लेब टेक्नीशियन व कुर्माडीह गांव निवासी जवाहर प्रसाद सिंह (80) का निधन बीते रात अपने आवास पर हो गया.

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह का रिपोर्ट Banka News : शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के एसएसपीएस महाविद्यालय शंभुगंज के लेब टेक्नीशियन व कुर्माडीह गांव निवासी जवाहर प्रसाद सिंह (80) का निधन बीते रात अपने आवास पर हो गया. इनको तीन संतान थे. बड़ा पुत्र पीयूष कुमार, दूसरा बेबी कुमारी, तीसरा रमन कुमार हैं. ये अपने पिछे भरे पूरे परिवार को छोड़कर गए. बताया गया कि ये कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे. इनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है. जवाहर प्रसाद सिंह के निधन का खबर मिलते ही उनके घर पर अंतिम दर्शन को लेकर लोगों का भीड़ जुट गया. जवाहर प्रसाद सिंह के निधन पर महाविद्यालय के सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो दिवाकर पंजिकार, पूर्व प्राचार्य डॉ योगेश कुमार सिंह, प्रो अशोक कुमार सिंह, प्रो के डी सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व सरपंच सावेंदर सिंह, विभुति प्रसाद सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, कृष्णानंद सिंह, निरंजन सिंह, स्वराज सिंह सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >