पंजवारा. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत रविवार को पंजवारा थाना द्वारा क्षेत्र के सबलपुर खेल मैदान में पुलिस व पब्लिक के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. पुलिस टीम में पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अगुवाई में पंजवारा के युवा क्रिकेटरों को टीम में शामिल किया गया था. जबकि पब्लिक एकादश में सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह की कप्तानी में सबलपुर के युवा खिलाड़ी खेल रहे थे. पुलिस एकादश के कप्तान पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पब्लिक इलेवन टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 121 रन बनाए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस एकादश के बल्लेबाज निर्धारित 12 ओवरों में 111 रन ही बना पायी. मैन ऑफ द मैच का का पुरस्कार मैच में ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले सबलपुर के मोनू सिंह को दिया गया. वहीं विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गयी. मैच में अंपायरिंग रासमोहन ठाकुर ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
