ट्वीनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम से छात्राओं को मिला नया अनुभव, प्रयोगशालाओं का किया अवलोकन

प्रयोगशालाओं का किया अवलोकन

बौंसी. बौंसी बाजार स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ट्वीनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत सीएनडी उच्च माध्यमिक विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (एसएसए), बांका के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें 52 छात्राओं ने भाग लिया. भ्रमण के दौरान छात्राओं ने जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा आईसीटी लैब का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. मौके पर छात्राओं को यह समझने का अवसर मिला कि अन्य विद्यालयों में शिक्षा का स्वरूप किस प्रकार संचालित होता है और प्रयोगात्मक शिक्षा का क्या महत्व है. जीव विज्ञान से संबंधित जानकारी शिक्षिका श्वेता शुभ लक्ष्मी ने दी, जबकि भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में राजीव कुमार साह ने छात्राओं को प्रयोगों के माध्यम से समझाया. शिक्षक सुमन कुमार ने विज्ञान की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला. शारीरिक शिक्षक हरिश गांगुली ने छात्राओं को स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए.कंप्यूटर लैब में अविनाश कुमार पासवान और सुमित कुमार ने छात्राओं को कंप्यूटर के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी. वहीं, संगीत के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर शिक्षक संजीव कुमार ने विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम की शुरुआत में सीएनडी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने एलएनडी विद्यालय से आए प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और छात्राओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली अंतःक्रियात्मक हो गई है, इसलिए शिक्षकों को भी समय के साथ अपनी शिक्षण पद्धति में बदलाव लाना आवश्यक है.एलएनडी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार त्रिभुवन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके समग्र विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं.इस मौके पर शिक्षक गिरिधर पासवान, सुलेखा कुमारी, प्राण मोहन सिंह, शमां तहसीन, पल्लवी रानी, शालिनी प्रिया, सुमन कुमार, निर्मल कुमार पंडित, रूबी कुमारी, फूल कुमारी सहित कई शिक्षक एवं छात्राएं साहिस्ता खातुन, अंजनी, साक्षी, वर्षा, मौसम, राधिका, वीणा, काजल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >