नौ दिवसीय श्रीराम कथा व कालिका पूजन का हुआ समापन

नौ दिवसीय श्रीराम कथा व कालिका पूजन का हुआ समापन

बौंसी . बगडुम्बा गांव का काली मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर रहा. 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं कालिका पूजन का शनिवार को समापन हुआ. इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए हजारों लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह धार्मिक बना रहा. कथा के अंतिम दिन मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसके बाद भंडारे की शुरुआत की गई. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान देखने को मिला. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बगडुम्बा के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में संतोष कुमार साह उपस्थित रहे, जिनकी अगुवाई में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती सहित बगडुम्बा और बौंसी नगर के कई गणमान्य लोग भी कथा में शामिल हुए.भंडारे को सफल बनाने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. सेवा भाव और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है. पूरे आयोजन ने गांव में एकता, भाईचारे और श्रद्धा का अनूठा संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >